Narendra Modi life story

Narendra Modi life story

नाम – नरेंद्र मोदी
जन्म – 17 Sep 1950
जन्म स्थान – वडनगर, मेहसाना (Gujarat)
पिता का नाम – दामोदरदास मूलचंददास मोदी
माता का नाम – हीराबेन दामोदरदास मोदी
पत्नी का नाम – श्रीमती जशोदाबेन मोदी
जीवनसाथी का व्यवसाय – गृहिणी
पार्टी का नाम – भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)
शिक्षा – Post Graduate
व्यवसाय – सामाजिक कार्यकर्ता

Narendra Modi life story
            (Narendra Modi life story)

Read Also (Political Science)राजनीति विज्ञान : परिभाषा, प्रकृति एवं क्षेत्र

नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं । जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का नेतृत्व किया। नरेंद्र मोदी पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने एवं इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत से जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया जाता है। नरेंद्र मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ । बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद किया करते थे। बाद में खुद ने स्वयं का चाय की दुकान भी चलायी। नरेंद्र मोदी जब 8 साल की उम्र में थे तब RSS के संपर्क में आए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद सन 1985 में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। फिर उन्होंने राजनीतिक सफर तय किया तथा पहली बार 2001 में गुजरातके मुख्यमंत्री बने थे ।(Narendra Modi life story)

Narendra Modi life story

नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय –

  • नरेन्द्र मोदी का जन्म 17, September 1950 को , मेहसाणा (गुजरात) मे हुआ था। नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी था तथा माता का नाम हीराबेन मोदी है। नरेंद्र मोदी की शादी 1968 को हुई उसकी पत्नी का नाम जशोदाबेन है। नरेंद्र मोदी के पिता एक साधारण तेली जाति के व्यक्ति थे। मूलचंद मोदी की 6 संताने थी, जिनमें तीसरें नरेंद्र मोदी थे। नरेंद्र मोदी अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम करते थे। लेकिन उनको पढ़ने का बहुत शौक था और वो कुशल वक्ता थे।(Narendra Modi life story)
  • नरेंद्र मोदी ने वडनगर के एक स्कूल से अपने पढ़ाई पूरी की और 1980 में गुजरात के विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (POLITICAL SCIENCE) में ग्रेजुएशन किया। नरेंद्र मोदी का बचपन बड़ी ही गरीबी तथा दुख मे गुजरा। उनके पिता की चाय की दुकान थी और उनकी माँ दूसरों के घरों में बर्तन साफ करने का काम किया करती थी। उनको सही समय पर दो वक्त का खाना भी बहुत मुश्किल से मिलता था।
  • नरेंद्र मोदी काबचपन बहुत छोटे एवं कच्चे घर में बीता। उनका जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा और उन्होंने अपने बचपन में ही बहुत उतार चढ़ाव देखे।
  • नरेन्द्र मोदी बचपन से ही साधु-संतों से काफी प्रभावित थे, वह बचपन से ही सन्यासी बनना चाहते थे और वह स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते है।
  • संन्यासी बनने के लिए नरेंद्र मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद सन 1967 में घर छोड़ दिया था । जब नरेंद्र मोदी ने गृह त्याग किया तब उनकी आयु 17 वर्ष थी। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित हिमालय जैसे कई जगहों पर घूमते रहे।नरेंद्र मोदी ने वापिस लौटने के बाद अपने भाई के साथ मिलकर अहमदाबाद मे चाय की दुकान लगाईं। और काफी समय तक वहाँ पर काम किया और हर कठिनाई का सामना करते हुए चाय बेची।(Narendra Modi life story)

सन 1968 अर्थात् 18 साल की उम्र में नरेन्द्र मोदी का विवाह बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने वाली जशोदा बेन से कर दी। लेकिन वह पारिवारिक बंधन मे बंध कर नही रहना चाहते थे। इस कारण नरेंद्र मोदी ने विवाह के कुछ समय बाद घर छोड़ दिया था।

बाद में नरेन्द्र मोदी RSS संघ के प्रचारक बन गए। नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद के संघ मुख्यालय में रहते थे। हम इस बात से भारत के महान लोकतंत्र का अंदाजा लगा सकते है की कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी गरीब हो या किसी भी जाति का हो लेकिन वह किसी भी उच्च स्थान पर पहुंच सकता है।(Narendra Modi life story)

Narendra Modi life story

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन –

  1. नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2001 में हुई जब वह पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
  2. 2001 में गुजरात में बहुत तेज भूकंप आया और संपूर्ण गुजरात राज्य को भारी मात्रा में नुकसान हुआ। राज्य सरकार के राहत कार्य एवं सुरक्षा से ना खुश होकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नरेन्द्र मोदी को गुजरात राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। नरेंद्र मोदी ने काफी कुशलता एवं तीव्र गति से राहत कार्य संभाला और राज्य को फिर से मज़बूत बनाने के लिए और कठिन प्रयास किए और वह इस प्रयास में सफल भी हो गए। नरेंद्र मोदी ने गुजरात राज्य को भारत का सबसे बेहतरीन तथा कुशल राज्य बना दिया। उन्होंने गुजरात के हर गाँव तथा हर घर तक बिजली एवं पानी की व्यवस्था की।(Narendra Modi life story)
  3. नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे तब गुजरात राज्य मे पानी की बहुत कमी थी और काफी इलाकों मे सूखा पड़ता था। मोदी ने जल समस्या को खत्म करने के लिए बहुत सराहनीय काम किया तथा गुजरात की सभी नदियों को एक दूसरे से जोड़ दी। इससे साल भर पानी रहने लगा। भारत देश मे पहली बार किसी राज्य की सभी नदियों को एक दूसरे से जोड़ा गया जिसके परिणाम स्वरूप पूरे राज्य में पानी की कमी दूर हुई।
  4. एशिया (Asia) के सबसे बड़े सोलर पार्क का निर्माण गुजरात में हुआ। गुजरात के संपूर्ण गाँवों को इंटरनेट से जोड़ा गया और टूरिज़्म (tourism) को भी बढ़ावा दिया गया। नरेंद्र मोदी के शासन काल में गुजरात राज्य की बेरोज़गारी में काफी कम हुई तथा महिलाओं की सुरक्षा में काफी मज़बूती आई। नरेंद्र मोदी की अनेक सफलताओ परिणामस्वरूप गुजरात की जनता ने मोदी को 2001 से 2014 तक चार बार निरंतर अपना मुख्यमंत्री बनाया।(Narendra Modi life story)

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में

पहला कार्यकाल ( First term ) = 2014-2019

21 May, 2014 को लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करके नरेंद्र मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए। नरेंद्र मोदी ने 26 May, 2014 को भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। नरेंद्र मोदी ब्रिटिश साम्राज्य से देश की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री बने। प्रथम कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए।(Narendra Modi life story)

  1. नोटबंदी
  2. सर्जिकल स्ट्राइक
  3. एयर स्ट्राइक,
  4. जी. एस. टी.(GST).

दूसरा कार्यकाल (second term) = 2019 to…….

23 may, 2019 को नरेंद्र मोदी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करके प्रधानमंत्री बने तथा वह वाराणसी से सांसद चुने गये। उन्‍होंने लोकसभा के निर्णायक चुनाव में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के नेता अजयराय को हराकर अपनी जीत की दावेदारी पेश की। इस जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।(Narendra Modi life story)


30, May 2019 को नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पीएमओ के अतिरिक्त पब्लिक ग्रिएवांसेस एंड पेंशन, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, मिनिस्‍ट्री ऑफ स्‍पेस सभी मंत्रालय खुद के पास रखे।जो किसी अन्‍य मंत्री को आवंटित नहीं हुए। दूसरे कार्यकाल के दौरान भी नरेंद्र मोदी ने भी कुछ ऐतिहासिक निर्णय लिए।(Narendra Modi life story)


1.धारा 370, 35A को हटाना,
2.जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाना,
3.लद्दाख को पृथक करना सन 2014 से लेकर अब तक के कार्यकाल में मोदी जी ने कई महत्वपूर्ण योजनाओ की शुरुआत की। जिनमें से कुछ के बारे में जानकारी इस प्रकार है –

Narendra Modi life story

नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाएं –

1. मेक इन इंडिया( Make in India)-

मेक इन इंडिया की शुरुआत 25 सितंबर 2014 मे की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सत्ता में आने के बाद कुछ बहुत ही अहम अभियान चलाये, उन्हीं में से एक ‘मेक इन इंडिया’ अभियान था। इस योजना के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्रोत्साहित कर उनके विकास के लिए कार्य किये गये।(Narendra Modi life story)

2: प्रधानमंत्री जन-धन योजना-

प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2014 मे की गई थी। इस योजना को दो चरणों मे पूरा किया गया। पहला चरण 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक चला, और दूसरा चरण 15 अगस्त 2015 से 14 अगस्त 2018 तक चला। यह योजना देश के हर व्यक्ति के बैंकों में खाते खुलवाने के लिए शुरू की गई थी। जिसके तहत सभी के मुफ्त में खाते खोले गए। गरीबों और किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की गई। जिससे बिच मे गरीबों का पैसा खाने वालों का सफाया होगया।(Narendra Modi life story)

3:प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना-

प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 मे की गई थी। इस योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को एलपीजी गैस सिलिंडर प्रदान किये गये। इस योजना को काफी सफल माना जा सकता है क्योंकि आज पुरे भारत मे घर – घर तक सिलेंडर पहोच गये है। जिससे हमारी माताओ बहनों को पहले जैसे धुएँ मे परेशान नही होना पड़ता।(Narendra Modi life story)

4: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-

इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को की गई थी। इस योजना के तहत फसलों की अच्छी तरह से सिंचाई हो सकें एवं कृषि कार्य को बेहतर दिशा मिल सके जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा प्रति अख्तर उत्पादन में भर्ती होगी।(Narendra Modi life story)

5: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

इस योजना की शुरुआत 13 जनवरी 2016 मे की गई थी। इस योजना में फसल के लिए किसानों को बीमा प्रदान किया गया। ताकि यदि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं के कारण ख़राब हो जाती है तो किसानों को बीमा के आधार पर पैसा मिलता है जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलती है।(Narendra Modi life story)

6: स्वच्छ भारत अभियान-

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2अक्टूबर 2014 मे की गई थी। इस अभियान को भारत मे बड़े स्तर पर शुरू किया गया था , जिसके अंतर्गत देश में स्वच्छता और स्वास्थ्य हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों शौचालय का निर्माण किया गया।

7: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-

इस योजना की शुरुआत 15 जुलाई 2015 मे की गई थी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं के कौशल के विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की सुविधा दी गई।(Narendra Modi life story)

8: सुकन्या समृद्धि योजना –

इस योजना को 4 दिसम्बर 2014 मे की गई थी। इस योजना को शुरू करने का प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य छोटी बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना था। इस योजना मे 10 साल से कम के खाता खुलवाया जा सकता है।(Narendra Modi life story)

9: डिजिटल इंडिया प्रोग्राम-

इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2015 मे की गई थी। प्रधानमंत्री जी ने इस प्रोग्राम को शुरू कर देश में अर्थव्यवस्था को डिजिटल करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए अपील की थी। तब से अब तक मे भारत का डिजिटल मे बहोत तेजी से विकास कर रहा है। और इस प्रोग्राम मे आम जनता के साथ रिलायंस जिओ का बहोत बड़ा योगदान है क्योंकि जिओ के आने से पहले तक डाटा बहोत महगा था तो आम जनता इंटरनेट का इस्तमाल जादा नही कर पाती थी।(Narendra Modi life story)

10: प्रधानमंत्री आवास योजना-

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 मे की गई थी। इस योजना के तहत गरीबों को किस्तों मे 260,000रूपये दिए जाते है खुद का घर बनने के लिए। इससे आज देश के गांव हो या शहर जहाँ पहले कच्चे घर थे आज उनके पक्के घर दीखते है।

इस तरह से नरेंद्र मोदी जी ने अपने अब तक के कार्यकाल में और भी कई अन्य महत्वपूर्ण योजनायें एवं अभियान जैसे नमामि गंगे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, सर्व शिक्षा अभियान, आदि चलाये जोकि पूरी तरह से देश के विकास के लिए थे।(Narendra Modi life story)

नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां-

  1.  सन 2007 में इंडिया टुडे मैगज़ीन द्वारा किये गये एक सर्वे में मोदी जी को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था।
  2. 2009 में एफडी मैगज़ीन में उन्हें एफडीआई पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के एशियाई विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।
  3. इसके बाद मार्च 2012 में जारी टाइम्स एशियाई एडिशन के कवर पेज पर मोदी जी की फोटो छापी गई थी।
  4. 2014 में मोदी जी का नाम फोर्ब्स मैगज़ीन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 15 वें स्थान पर था।
  5. 2015 में ब्लूमबर्ग मार्केट मैगज़ीन में मोदी जी का नाम दुनिया के 13 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में था। साथ ही इन्हें इसी साल टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी इन्टरनेट सूची में ट्विटर और फेसबुक पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में दूसरे सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले राजनेता के रूप में मोदी जी को नामित किया गया था।(Narendra Modi life story)
  6. 2014 एवं 2016 में मोदी जी का नाम टाइम मैगज़ीन के पाठक सर्वे के विजेता के रूप में घोषित किया गया था।
  7. 3 अप्रैल 2016 को मोदी जी को सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार अब्दुलाज़िज़ – अल – सऊद दिया गया था। और 4 जून 2016 को ही अफ़ग़ानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘घाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान’ दिया गया था।
  8. 2014, 2015 एवं 2017 में भी मोदी जी का नाम टाइम मैगज़ीन में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल था। और 2015, 2016 एवं 2018 को फोर्ब्स मैगज़ीन में दुनिया के 9 सबसे शक्तिशाली लोगों में मोदी जी का नाम शामिल था।
  9. 10 फरवरी 2018 में मोदी जी को विदेशी डिग्निटरीस के लिए पलेस्टाइन का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पलेस्टाइन राज्य के ग्रैंड कोलार’ के साथ सम्मानित किया गया था।
  10. 27 सितंबर 2018 को नरेंद्र मोदी जी को चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड प्रदान किया गया था। जो यूनाइटेड नेशन का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है। यह अवार्ड 5 अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी प्रदान किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस की लीडरशिप के लिए और सन 2022 तक प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के लिए संकल्प लिया था।
  11. 2018 में 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ग्लोबल आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मोदी जी के योगदान के लिए उन्हें सीओल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  12. पिछले साल 22 फरवरी 2019 को मोदी जी ने प्रतिष्ठित सीओल शांति पुरस्कार प्राप्त किया। और साथ ही मोदी जी का नाम दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करने के लिए पिछले साल के ‘नॉबेल शांति पुरस्कार’ के लिए भी नामंकित किया गया था।
  13. नरेंद्र मोदी सोसल मीडिआ मे सबसे जय्दा फॉलो किये जाने वाले राजनेता है।(Narendra Modi life story)

https://gkhindiquestion.com/mahatma-gandhi-essay-in-english-and-hindi/

Leave a Comment